प्रबन्ध लेखांकन - एक परिचय (Management accounting : An introduction)
प्रबन्ध लेखांकन की उत्पत्ति Origin of management accounting प्रबन्ध लेखांकन की अवधारणा जेम्स एच ब्लिस के द्वारा दी गई थी। जिसका प्रयोग सर्वप्रथम 1950 में किया गया था तथा देखते ही देखते 1950 के बाद यह शब्द अमेरिका तथा अन्य देशों में भी काफी प्रचलित हो गया । प्रबन्ध लेखांकन का अर्थ Meaning of Management accounting प्रबन्ध लेखांकन को प्रबन्धकीय लेखा विधि के नाम से भी जाना जाता है। प्रबन्ध लेखांकन को अंग्रेजी में Management accounting कहते हैं जो कि दो शब्दों से मिलकर बना है Management + accounting Management का अर्थ है प्रबन्ध तथा accounting का अर्थ है लेखांकन प्रत्येक व्यावसायिक उपक्रम एक समूहवद्ध संस्था होती है जो कि स्वयं कार्य नहीं कर सकती है। अर्थात् उसे चलाने के लिए एक प्रेरक शक्ति की आवश्यकता होती है जिसे प्रबंध कहते हैं। तथा लेखांकन से आशय लेन - देनों को क्रमबद्ध रूप में लिखने, वर्गीकरण करने, सारांश तैयार करने एवं उनको प्रस्तुत करने से है। जिससे कि उनका विश्लेषण एवं निर्वचन किया जा सके। साधारण शब्दों में," प्रबन्ध लेखांकन लेखांकन की एक ऐसी शाखा ह...