कोष प्रवाह विवरण
Q.कोष प्रवाह विवरण से आप क्या समझते हैं ? कोष प्रवाह विवरण तथा आर्थिक चिट्ठे में क्या अन्तर है? कोष प्रवाह विवरण का अर्थ Meaning of fund flow statement कोष प्रवाह विवरण के अर्थ को समझने से पूर्व हमें कोष प्रवाह के अर्थ को समझ लेना अत्यन्त आवश्यक है। कोष प्रवाह को अंग्रेजी में Fund flow कहते हैं जो कि दो शब्दों से मिलकर बना है Fund+ flow. Fund का अर्थ है कोष तथा flow का अर्थ है प्रवाह। कोष से आशय शुद्ध कार्यशील पूंजी से है। अर्थात् कोष से आशय चालू सम्पत्ति तथा चालू दायित्व में अन्तर से है। यहां चालू संपत्ति के अंतर्गत cash in hand, cash at Bank , debtors ,bill receivable prepaid expenses, accrued income stock आदि को सम्मिलित किया जाता है। स्पष्ट सूचना के अभाव में विनियोगों को दीर्घकालीन ही माना जाता है। यहां चालू दायित्वों के अन्तर्गत Bank overdraft, creditors, Bill payable, Outstanding expenses, Unaccrued income आदि को सम्मिलित किया जाता है। कोष प्रवाह से आशय चालू सम्पत्ति में कमी अथवा वृद्धि से है। कोष प्रवाह विवरण वित्तीय विश्लेषण की सबसे महत्वपूर्ण विधि ...