राज्य
Q1.राज्य की उत्पत्ति के मुख्य सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए। Answer :-प्रस्तावना / राज्य का अर्थ विधि का राज्य से घनिष्ठ सम्बन्ध है। क्योंकि राज्य के बिना विधि का कोई अस्तित्व ही नहीं है। साधारण शब्दों में ,"राज्य से आशय ऐसे राजनितिक संगठन से है। जो कि अपने नागरिकों की सुरक्षा तथा सामाजिक उन्नति के लिए अस्तित्व में आता है। राज्य की परिभाषा राज्य की परिभाषा के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों में भिन्न भिन्न मतभेद रहे हैं। अर्थात राज्य के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गयी प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं। 1.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति विलसन के अनुसार :- एक निश्चित भू भाग पर कानूनी रूप से संगठित किसी जन समुदाय को राज्य कहते हैं। 2.सामण्ड के अनुसार :- राज्य मनुष्यों का ऐसा संगठन है। जो निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया जाता है। राज्य की उत्पत्ति राज्य की उत्पत्ति निश्चित रूप से किस प्रकार से हुई है। यह कहना काफी कठिन है। क्योंकि कुछ विद्वानों का मानना है। कि राज्य ईश्वर की देन है तथा कुछ विद्वानों का मानना है। कि राज्य की...