शिवाजी/मराठा
Q.शिवाजी के प्रशासन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें। Answer:-शिवाजी का जन्म शिवनेर के दुर्ग/मजबूत किला में हुआ था। इनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। शिवाजी ने सूरत पर आक्रमण करके बहुत सारी सम्पत्ति इकट्ठी कर ली। शिवाजी का रायगढ़ में एक पंडित ने राज्याभिषेक किया था जिसमें उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था। 1680 ई० में शिवाजी की मृत्यु हो गयी। शिवाजी एक कुशल सैनिक, योग्य सेनापति तथा लोकप्रिय शासक थे। शिवाजी ने अपनी योग्यता के आधार पर मराठों को संगठित किया तथा अलग से एक 'मराठा राज्य' की स्थापना की। शिवाजी के प्रशासन की विशेषताएं शिवाजी के प्रशासन की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं। 1.केन्द्रीय शासन-शिवाजी के प्रशासन की पहली तथा सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि शिवाजी ने एक निरंकुश राजतन्त्र की स्थापना की थी । लेकिन फिर उसके पश्चात् उनकी शासन-प्रणाली आधुनिक मन्त्रिमण्डल की भाँति थी। 2.प्रान्तीय शासन - शिवाजी के प्रशासन की दूसरी तथा सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि धीरे -धीरे शिवाजी का राज्य अधिक विस्तृत हो गया था ...