Q.वित्तीय विवरण से आप क्या समझते हैं इसके लाभ एवं सीमाएं बताइए। तथा कम्पनी के वित्तीय विवरणों के प्रारूप दीजिए।
वित्तीय विवरणों का अर्थ /वार्षिक खाते का अर्थ
Meaning of financial statements
किसी भी व्यापारी का अंतिम खाते तैयार करने का प्रमुख उद्देश्य व्यापार की लाभ - हानि तथा आर्थिक स्थिति ज्ञात करना होता है। जिसके अंतर्गत वह व्यापार की लाभ - हानि ज्ञात करने के लिए लाभ - हानि खाता तथा आर्थिक स्थिति ज्ञात करने के लिए आर्थिक चिट्ठा बनाता है।
साधारण शब्दों में ," किसी भी व्यापारी द्वारा तैयार किए गए अंतिम खाते ही वित्तीय विवरण कहलाते हैं। जिसके अंतर्गत आर्थिक चिट्ठे तथा लाभ - हानि खाते को सम्मिलित किया जाता है।
वित्तीय विवरणों की परिभाषाएं
Definition of financial statements
विभिन्न विद्वानों द्वारा वित्तीय विवरणों के संबंध में दी गई प्रमुख परिभाषाएं निम्नलिखित हैं।
स्मिथ के अनुसार," वित्तीय लेखांकन प्रक्रिया के अंतिम उत्पाद के रूप में वित्तीय विवरण तैयार किए जाते हैं।
वित्तीय विवरणों की विशेषताएं
Characteristics of financial statements
1.वित्तीय विवरण ऐतिहासिक प्रलेख होते हैं क्योंकि यह भूतकाल से संबंधित होते हैं।
2.वित्तीय विवरण को मौद्रिक रूप में प्रदर्शित किया जाता है।
वित्तीय विवरणों के उद्देश्य / लाभ
Objectives of the financial statements
1.वित्तिय सूचनाएँ उपलब्ध कराना - वित्तिय विवरणों का प्रमुख उद्देश्य व्यवसाय से सम्बन्धित विभिन्न पक्षो को वित्तिय सूचनाएँ उपलब्ध कराना होता है।
2.वित्तिय स्थिती प्रकट करना - वित्तिय विवरणों का प्रमुख उद्देश्य व्यवसाय की वित्तिय स्थिती प्रकट कराना होता है।
3.लाभ-हानि की जानकारी- वित्तिय विवरणों का प्रमुख उद्देश्य व्यवसाय की लाभ-हानि की जानकारी प्रदान करना होता है।
4.रोकड़ की जानकारी - वित्तिय विवरणों का प्रमुख उद्देश्य रोकड़ की जानकारी प्रदान करना होता है।
जिसे रोकड़ प्रवाह विवरण के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
5.पुर्वानुमान लगाने में सहायक - वित्तिय विवरण पुर्वानुमान लगाने मे सहायक होते हैं।
वित्तीय विवरणों के प्रमुख गुण
Essential qualities of the financial statements
वित्तीय विवरणों के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है।
1.शुद्ध - वित्तीय विवरण शुद्ध होने चाहिए ।
2.सरल - वित्तीय विवरण सरल होने चाहिए ।
3.स्पष्ट- वित्तीय विवरण स्पष्ट होने चाहिए।
4.शीघ्रता- वित्तीय विवरण अवधि की समाप्ति पर शीघ्रता से उपलब्ध हो जाने चाहिए।
वित्तीय विवरणों की सीमाएं
Limitations of the financial statements
वित्तीय विवरण की प्रमुख सीमाएं निम्नलिखित हैं।
1.वित्तीय विवरण ऐतिहासिक प्रलेख होते हैं क्योंकि यह भूतकाल से संबंधित होते हैं। अर्थात् यह वर्तमान स्थिति का सही चित्रण नहीं करते हैं।
2.वित्तीय विवरण को मौद्रिक रूप में प्रदर्शित किया जाता है। जबकि अमौद्रिक तत्व भी व्यवसाय को प्रभावित करते हैं।
विभिन्न पक्षकारों के लिए वित्तीय विवरणों का महत्व
Importance of the financial statements for the various parties
विभिन्न पक्षकारों के लिए वित्तीय विवरणों के प्रमुख महत्व निम्नलिखित हैं।
1.प्रबन्धकों के लिए - प्रबंधक वित्तीय विवरणों के आधार पर ही वित्तीय नीति तैयार करते हैं तथा व्यवसाय से संबंधित अन्य योजनाऐं तैयार करते हैं।
2.विनियोजकों के लिए - विनियोजक वित्तीय विवरण के आधार पर ही कंपनी के अंशों तथा ऋण पत्रों में पैसा लगाते हैं।
3.लेनदारों के लिए- लेनदार वित्तीय विवरण के आधार पर ही अन्य पक्षकार को माल का क्रय -विक्रय करते हैं।
वित्तीय विवरणों का प्रारूप (अनुसूची 6 के अनुसार )
Format of company 's financial statements
कंपनी के चिट्ठे का प्रारूप (अनुसूची 6 के अनुसार )
Format of company 's balance sheet
लाभ हानि विवरण /आय विवरण या अर्जन विवरण का प्रारूप
Format of company 's profit and loss
Comments
Post a Comment