उपताप (बाधा) से आप क्या जानते हैं? इसके तत्वों की चर्चा कीजिए। उपताप कितने प्रकार के होते हैं तथा उनके कौन-कौन से उपचार उपलब्ध हैं बताइये।


उपाताप का अर्थ

Meaning of nuisance 


उपाताप को अंग्रेजी nuisance कहते हैं । जिसे बाधा तथा अपदूषण के नाम से भी जाना जात है।

साधारण शब्दों में ," उपाताप से आशय किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले ऐसे कार्य से है जिससे जनता या किसी व्यक्ति को परेशानी पहुंचती है।


For example:- सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाना,रात में तेज़ संगीत बजाना तथा देर रात तक पार्टी करना



उपाताप के प्रकार 

Types of nuisance 


उपाताप निम्नलिखित प्रकार का होता है।


1.सार्वजनिक उपताप/ लोक उपताप (public nuisance)- सार्वजनिक उपताप से आशय किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले ऐसे कार्य से है जिससे जनसामान्य / जनता को परेशानी पहुंचती है।


For example:- सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाना


2.व्यक्तिगत उपताप (private nuisance)- व्यक्तिगत उपाताप से आशय किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले ऐसे कार्य से है जिससे जनता या किसी व्यक्ति को परेशानी पहुंचती है।


For example:- रात में तेज़ संगीत बजाना तथा देर रात तक पार्टी करना


उपाताप के आवश्यक तत्व 

Essential elements of a nuisance


उपताप के प्रमुख तत्व निम्नलिखित हैं।


1.अनुचित हस्तक्षेप (Unreasonable Interference)- उपताप के लिए अनुचित हस्तक्षेप का होना अत्यन्त आवश्यक है। क्योंकि किसी व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला प्रत्येक कार्य से है जिससे जनता या किसी व्यक्ति को परेशानी पहुंचती है। उपताप नहीं कहलाता है।

For example:- यदि कोई व्यक्ति सामान्य आवाज में गाने चलाता है तो उस दशा में हम यह नहीं कहेंगे कि उसने उपताप का अपकृत्य किया है।


2.संपत्ति अधिकारों में हस्तक्षेप (Interference with Property Rights) - उपताप के लिए संपत्ति अधिकारों में हस्तक्षेप का होना अत्यन्त आवश्यक है। 

For example:- यदि कोई व्यक्ति अपना घर इस प्रकार से बनवाता है कि उसके घर का पानी किसी दूसरे व्यक्ति के घर में गिरे तो उसे दिशा में हम यह कहेंगे कि उसने उपताप का अपकृत्य किया है।


3.क्षति (injury)- उपताप के लिए क्षति का होना अत्यन्त आवश्यक है। क्योंकि यदि प्रतिवादी द्वारा किए गए कार्य से वादी को कोई क्षति नहीं हुई है तो उस दशा में हम यह नहीं कहेंगे कि उसने उपताप का अपकृत्य किया है।


उपचार 

Remedies 


उपताप के मामले में निम्नलिखित उपचार उपलब्ध हैं।


1.उपशमन (Abatement)- वादी उपाताप को स्वयं कम कर सकता है। बशर्ते वादी द्वारा  किया जाने वाला यह कार्य शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए


2.क्षतिपूर्ति (Damages)- वादी न्यायालय से क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकता है।


3.निषेधाज्ञा (injunction)-  वादी न्यायालय से निषेधाज्ञा प्राप्त कर सकता है।


प्रतिवाद/बचाव 

Defences


1.स्वीकृति (grant)- 


2.चिरभोगाधिकार (prescription)- 


3.अधिनियम का प्राधिकार (statutory authority)- 

Comments

Popular posts from this blog

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 /मानवाधिकार आयोग

मौर्य साम्राज्य

किशोर अपचारिता / बाल अपराध (Juvenile delinquency)