अलाउद्दीन खिलजी
Q.अलाउद्दीन खिलजी के आर्थिक सुधार
Answer:-अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किए गए प्रमुख आर्थिक सुधार निम्नलिखित हैं।
1.भूमि मापन एवं कर व्यवस्था :-अलाउद्दीन खिलजी ने भूमि का मापन करवाया और उपज का लगभग आधा भाग (1/2) राज्य कर के रूप में वसूला।
2.नकद कर की व्यवस्था :-अलाउद्दीन खिलजी ने कर को वस्तु में वसूल करने के बजाय नकद में वसूलने की व्यवस्था की, जिससे राजकोष में वृद्धि हुई ।
3.जागीर प्रथा में सुधार :- अलाउद्दीन खिलजी ने जागीरदारों की आय पर नियंत्रण लगाया और उनकी मनमानी पर रोक लगाई।
4.बाजार नियंत्रण :-अलाउद्दीन खिलजी ने आवश्यक वस्तुओं जैसे अनाज, कपड़ा, घोड़े आदि के मूल्य निश्चित किए।
5.शाहना-ए-मंडी की नियुक्ति :- अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार व्यवस्था की निगरानी के लिए शाहना-ए-मंडी नामक अधिकारी नियुक्त किया।
6.भंडारण पर प्रतिबंध :-अलाउद्दीन खिलजी ने व्यापारियों द्वारा अनाज जमा करने (कालाबाजारी) पर कठोर प्रतिबंध लगाया।
7.घोड़ों के व्यापार पर नियंत्रण:- अलाउद्दीन खिलजी ने
सेना के लिए अच्छे घोड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध हों, इसके लिए घोड़ा व्यापार नियंत्रित किया।
8.राज्य द्वारा अनाज का भंडारण :- अलाउद्दीन खिलजी ने अकाल या संकट के समय उपयोग के लिए राज्य स्तर पर अनाज का भंडारण किया गया।
Comments
Post a Comment