Very short questions -2

 Q.बोर्स्टल संस्थाएँ

Answer:-बोर्स्टल संस्थाओं आशय ऐसी संस्थाओं से है जहाँ कम आयु के अपराधियों को रखा जाता है, ताकि उन्हें दंड देने के बजाय सुधार कर समाज का अच्छा नागरिक बनाया जा सके।

इस प्रणाली की शुरुआत इंग्लैंड के Borstal नामक स्थान से हुई थी, इसलिए इन्हें “बोर्स्टल संस्थाएँ”भी कहा जाता है।



यहां कम आयु के अपराधियों से आशय ऐसे अपराधियों से है जिनकी उम्र सामान्यतः 15 से 21 वर्ष होती है।




Q.खुली जेल व्यवस्था क्या है?

Answer:-खुली जेल व्यवस्था से आशय ऐसी जेल व्यवस्था से है जहां कैदियों को सामान्य जेलों की अपेक्षा अधिक स्वतंत्रता दी जाती है।तथा इस प्रकार की जेलों में कैदियों को शिक्षा तथा प्रशिक्षण के माध्यम से सुधारने का प्रयास किया जाता है।

भारत की पहली खुली जेल lukhnow में स्थापित की गई थी।

तथा भारत में वर्तमान समय में कुल 91 खुली जेल हैं।



Q.टार्डे का अनुकरण का सिद्धान्त


Answer:-Tarde अपराधशास्त्र की समाजशास्त्रीय शाखा (Sociological School of Criminology) के समर्थक हैं।

टार्डे के अनुकरण का सिद्धान्त को अंग्रेजी में Tarde's Theory of Imitation कहते हैं

टार्डे का अनुकरण का सिद्धान्त इस मान्यता पर आधारित है कि अपराधी पैदा नहीं होते बल्कि बनाए जाते हैं।अर्थात् मनुष्य दूसरों का अनुकरण करके अर्थात् दूसरों को देखकर अपराध करना सीखता है।


Q.सामाजिक-आर्थिक अपराध

Answer:-सामाजिक-आर्थिक अपराध से आशय ऐसे अपराध से है जिससे समाज तथा देश की अर्थव्यवस्था दोनों को हानि पहुंचती है। इस प्रकार के अपराधों का प्रमुख उद्देश्य अवैध आर्थिक लाभ कमाना होता है।

इसके अन्तर्गत निम्नलिखित अपराधों को शामिल किया जाता है।


1.भ्रष्टाचार (Corruption)

2.बैंक घोटाले और वित्तीय धोखाधड़ी

3.मिलावट (Adulteration)

4.जमाखोरी (Hoarding)

5.कालाबाजारी (Black Marketing)

6.कर चोरी (Tax Evasion)

7.मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering)



Q.पश्चातवर्ती देखरेख कार्यक्रम

Answer:-पश्चातवर्ती देखरेख कार्यक्रम को अंग्रेजी में After care programme कहते हैं।

साधारण शब्दों में,"पश्चातवर्ती देखरेख कार्यक्रम से आशय ऐसे कार्यक्रम से है। जिसका प्रमुख उद्देश्य कारागार, बाल सुधार गृह अथवा बोर्स्टल संस्था से बाहर आए व्यक्ति को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना होता है।


Q.कारावकाश (लम्बा अवकाश)

Answer:-कारावकाश को अंग्रेजी में Furlough कहते हैं।कारावकाश नियमित अंतराल पर अच्छे आचरण के आधार पर दिया जाता है।कारावकाश सामान्यतः 14 दिन से 28 दिन तक के लिए दिया जाता है।


कारावकाश की अवधि कई राज्यों में सजा की अवधि में गिनी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 /मानवाधिकार आयोग

मौर्य साम्राज्य

किशोर अपचारिता / बाल अपराध (Juvenile delinquency)