Q.व्यवसायिक सम्प्रेषण से आप क्या समझते हैं?सम्प्रेषण की विशेषताएं एवं उद्देश्यों की विस्तृत व्याख्या कीजिए ?


संचार शब्द की उत्पत्ती →

संचार को अंग्रेजी में communication कहते हैं ।जिसकी उत्पत्ति लैटिन भाषा के communicare नामक शब्द से हुई है। जिसका अर्थ है समझना या जानना ।


व्यवसायिक संचार /सम्प्रेषण का अर्थ )
(meaning of Business communication)


एक व्यापारी को अपने व्यवसाय के लिए अनेक व्यक्तियो से सम्पर्क रखना पड़ता है और उनसे सम्वाद करना पड़ता है सम्वाद की इसी प्रक्रिया को व्यवसायिक सम्प्रेषण कहते है ।


संचार की विशेषताएं /लक्ष्ण /प्रकृति / स्वभाव (CHaracteristics OF communication)


1. एक प्रक्रिया - संचार एक प्रक्रिया है।


2. सतत् प्रक्रिया - संचार एक सतत् प्रक्रिया है। जो कि निरन्तर चलती रहती है।-


3. द्विमार्गी प्रक्रिया - संचार एक द्विमार्गी प्रक्रिया है। क्योंकि संचार प्रक्रिया तभी पूर्ण होती है। जब संदेश प्राप्तकर्ता संदेश भेजने वाले के अर्थ को ठीक प्रकार से समझ लेता है। और उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे देता है ।


4. कम से कम दो व्यक्ति - संचार में कम से कम दो व्यक्तियो का होना अत्यंत आवश्यक है।


संचार के तत्व


संचार के लिए निम्नलिखित तत्वों का होना अत्यंत आवश्यक है।


1. प्रेषक - संचार के लिए प्रेषक का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रेषक वह व्यक्ति होता है जोकि संदेश को भेजने वाला होता है।


2. प्रेषी - संचार के लिए प्रेषी का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रेषी वह व्यक्ति होता है जोकि संदेश को प्राप्त करने वाला होता है।


3. सन्देश - संचार के लिए सन्देश का होना अत्यंत आवश्यक है।
यहां संदेश से आशय ऐसी सूचना से है जो कि प्रेषक द्वारा प्रेषी को भेजी जाती है।


4. माध्यम - संचार के लिए माध्यम का होना अत्यंत आवश्यक है।
यहां माध्यम से आशय ऐसे साधन से है जिसके द्वारा प्रेषक प्रेषी को सन्देश भेजता है।


5. प्रतिपुष्टि - संचार के लिए प्रतिपुष्टि का होना अत्यंत आवश्यक है।

जब संदेश प्राप्तकर्ता द्वारा संदेश की  प्राप्ति की जानकारी प्रेषक को दे दी जाती है तो इसे ही प्रतिपुष्टि कहा जाता है।


संचार के उद्देश्य /आवश्यकता /कार्य /महत्व (Importance of communication )


संचार के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है


1. सही सूचनाएँ देना - संचार का प्रमुख उद्देश्य सही सूचनाएँ  प्रदान करना होता है।


2. नितियों को प्रभावशाली बनाना - संचार का प्रमुख उद्देश्य नितियो को प्रभावशाली बनाना होता है।


3. मधुर औद्योगिक संबंधों का निर्माण करना - संचार का प्रमुख उद्देश्य मधुर औद्योगिक संबंधों का निर्माण करना  होता है।


4. भ्रमों को दूर करना - संचार का प्रमुख उद्देश्य सही सूचनाएँ  प्रदान करना होता है।

Comments

Popular posts from this blog

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 /मानवाधिकार आयोग

मौर्य साम्राज्य

किशोर अपचारिता / बाल अपराध (Juvenile delinquency)