संस्थागत निवेशकर्ता

 

संस्थागत निवेशकर्ता का अर्थ
Meaning of Institutional investors

संस्थागत निवेशकर्ता को अंग्रेजी में Institutional investors कहते हैं। जिसे संस्थागत निवेशक के नाम से भी जाना जाता है।

साधारण शब्दों में," संस्थागत निवेशकर्ता से आशय एसे निवेशकर्ता से है जो कि किसी संस्था से संबंधित होता है तथा प्रतिभूतियों का बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय करता है।
इसके अन्तर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम, सामान्य बीमा निगम, भारतीय यूनिट ट्रस्ट, व्यापारिक बैंक, भारतीय औद्योगिक विकास बैंक आदि को सम्मिलित किया जाता है।

भारत में संस्थागत निवेशकर्ताओं को निम्नलिखित दो भागों में बांटा जा सकता है ।

1.निजी क्षेत्र के संस्थागत निवेशकर्ता - निजी क्षेत्र के संस्थागत निवेशकर्ता के अन्तर्गत निजी क्षेत्र के पारस्परिक कोष आदि को सम्मिलित किया जाता है।

For example:- HDFC mutual fund

2.सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थागत निवेशकर्ता- सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थागत निवेशकर्ता के अन्तर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम, सामान्य बीमा निगम, भारतीय यूनिट ट्रस्ट, व्यापारिक बैंक, भारतीय औद्योगिक विकास बैंक आदि को सम्मिलित किया जाता है।

भारत में संस्थागत निवेशकर्ता
Institutional investors in India

भारत में प्रमुख संस्थागत निवेशकर्ता निम्नलिखित हैं।
1.भारतीय जीवन बीमा निगम
2.सामान्य बीमा निगम
3.भारतीय यूनिट ट्रस्ट
4.व्यापारिक बैंक
5.भारतीय औद्योगिक विकास बैंक

1.भारतीय जीवन बीमा निगम

भारतीय जीवन बीमा निगम को अंग्रेजी में Life insurance corporation of India कहते हैं। जिसे संक्षेप में Lic के नाम से भी जाना जाता है।
जिसकी स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी।

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

1.सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना- भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना का पहला तथा सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना है।

2.गैर -सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना - भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना का दूसरा तथा सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य गैर -सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना है।

3.ऋणों में निवेश करना- भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना का तीसरा तथा सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य ऋणों में निवेश करना है।

4.नई कंपनियों की प्रतिभूतियों में निवेश करना- भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना का चौथा तथा सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य नई कंपनियों की प्रतिभूतियों में निवेश करना है।

2.सामान्य बीमा निगम

सामान्य बीमा निगम को अंग्रेजी में general insurance corporation कहते हैं। जिसे संक्षेप में  GIC के नाम से भी जाना जाता है।
जिसकी स्थापना 22 दिसम्बर 1972 को हुई थी। जिसका प्रमुख उद्देश्य सरकारी तथा गैर -सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना है।

3.भारतीय यूनिट ट्रस्ट

भारतीय यूनिट ट्रस्ट को अंग्रेजी में unit trust of India कहते हैं। जिसे संक्षेप में UTI के नाम से भी जाना जाता है।
जिसकी स्थापना 1 फरवरी 1964 को हुई थी।

भारतीय यूनिट ट्रस्ट की स्थापना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

1.जनता की छोटी-छोटी बचतों को एकत्रित करना

2.बचतों का उद्योग में  निवेश करना

4.व्यापारिक बैंक

व्यापारिक बैंक को अंग्रेजी में commercial bank कहते हैं।
भारत में सबसे बड़ा वाणिज्य बैंक SBI है।

जिसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य जनता से जमा स्वीकार करना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को ऋण प्रदान करना है।

5.भारतीय औद्योगिक विकास बैंक

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक को अंग्रेजी में industrial development Bank of India कहते हैं। जिसे संक्षेप में IDBI के नाम से भी जाना जाता है।
जिसकी स्थापना 1 जुलाई1964जुलाई 1964 को हुई थी।
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य अल्पकालीन ,मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन वित्त प्रदान करना है।

Comments

Popular posts from this blog

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 /मानवाधिकार आयोग

मौर्य साम्राज्य

किशोर अपचारिता / बाल अपराध (Juvenile delinquency)