श्वेतपोश अपराध
श्वेतपोश अपराध का अर्थ
श्वेतपोश अपराध से आशय ऐसे अपराध से है जो प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा अपने व्यवसाय के दौरान किया जाता है।
For example:- विधि का उल्लंघन करके अनुचित लाभ प्राप्त करना ।
श्वेतपोश अपराध की विशेषताएँ
श्वेतपोश अपराध की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
1. श्वेतपोश अपराध प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा किया जाता है।
2. श्वेतपोश अपराध व्यवसाय के दौरान किया जाता है।
3. श्वेतपोश अपराधों का प्रमुख उद्देश्य अनुचित लाभ प्राप्त करना होता है।
4. श्वेतपोश अपराधों में विधि का उल्लंघन होता है।
श्वेतपोश अपराध के प्रकार
श्वेतपोश अपराध के प्रकार निम्नलिखित हैं:
1.Hacking.
2.Fraud
3.Tax evasion
4.Insider Trading
श्वेतपोश अपराध के कारण
(Causes of White Collar Crime)
इन अपराधों के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
1. स्वार्थवाद - जब व्यक्ति स्वार्थ में डूब जाता है तो उस दशा में वह बड़े से बड़ा अपराध भी कर बैठता है।
2. अपर्याप्त दंड - श्वेतपोश अपराधियों को पर्याप्त मात्रा में दंड नहीं दिया जाता है यही कारण है कि इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
3. न्यायिक पक्षपात - श्वेतपोश अपराधियों के साथ न्यायिक पक्षपात किया जाता है यही कारण है कि इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
4. जनता की सहानुभूति - श्वेतपोश अपराधियों के प्रति जनता हमेशा सहानुभूति का रवैया अपनाती है यही कारण है कि इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
5. जागरूकता का अभाव- श्वेतपोश अपराधों के प्रति जनता में जागरूकता का अभाव है यही कारण है कि इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
6. गोपनीयता- श्वेतपोश अपराध अधिकतर गोपनीय रहते हैं यही कारण है कि इस प्रकार के अपराध बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि कोई भी न्यूज़ चैनल इस प्रकार की खबरों को दिखाना पसंद नहीं करता।
श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए सुझाव
श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए सुझाव निम्नलिखित हैं:
1. धन से संबंधित विधि में मूलभूत परिवर्तन करने होंगे।
2. श्वेतपोश अपराधियों के लिए कठोरतम दण्ड की व्यवस्था करनी होगी।
भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराध को रोकने के उपाय
भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदम निम्नलिखित हैं।
1.जाँच आयोग की स्थापना करना - भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए समय समय पर विभिन्न जाँच आयोग की स्थापना की गई है।
For exa - बोस जाँच आयोग, छागला कमीशन
2.विभिन्न अधिनियम को पारित करना - भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए समय-समय पर विभिन्न अधिनियम पारित किये गये हैं।
For exp :- Essential commodities act,import export act,Fema,Company act .
3.बड़े पैमाने पर छापे लगवाना - भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए समय-समय पर बड़े पैमाने पर छापे लगवाये गये हैं।
4.काले धन पर रोक लगाना - भारतीय सरकार द्वारा श्वेतपोश अपराधों को रोकने के लिए तथा काले धन पर लगाम लगाने के लिए राजनीतिक दलों को चन्दा दिये जाने पर रोक लगा दी थी ताकि काले लेने का प्रयोग चुनावों में न हो किन्तु अब यह रोक हटा दी गयी है।
Comments
Post a Comment