Very short questions
प्रश्न1:- अपराधी कौन है? और यह कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: अपराधी का अर्थ
अपराध एक अवैधानिक कृत्य तथा लोक दोष है। जिससे समाज को आघात पहुँचता है और विधान द्वारा दण्डनीय होता है। और ऐसा व्यक्ति जो कि अपराध करता है, अपराधी कहलाता है।
अपराधियों का वर्गीकरण
अपराधियों के वर्गीकरण के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों में भिन्न-भिन्न मतभेद रहे हैं। लेकिन कुछ प्रसिद्ध विद्वानों ने अपराधियों को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया है:
1. लोमब्रोसो के अनुसार वर्गीकरण:लोमब्रोसो ने अपराधियों को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया है:
(i) जन्मजात अपराधी: ऐसे व्यक्ति जो जन्म से ही अपराधी होते हैं, जन्मजात अपराधी कहलाते हैं।
(ii) पागल अपराधी: ऐसे व्यक्ति जो पागलपन के कारण अपराधी होते हैं, पागल अपराधी कहलाते हैं।
(iii) आवेगयुक्त अपराधी: ऐसे व्यक्ति जो आवेग के कारण अपराध कर बैठते हैं, आवेगयुक्त अपराधी कहलाते हैं।
प्रश्न 2: परिवीक्षा (Probation) किसे कहते हैं?
उत्तर: परिवीक्षा को अंग्रेजी में (Probation) कहते हैं। जिसका अर्थ है— अपराधी को सजा के बदले शर्तसहित मुक्त कर देना।
साधारण शब्दों में— परिवीक्षा अपराधियों के उपचार की एक ऐसी पद्धति है, जिसके अंतर्गत न्यायालय द्वारा अपराधी को कुछ निश्चित शर्तों पर छोड़ दिया जाता है और यदि अपराधी शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उस दशा में उसे पुनः दण्डित किया जा सकता है।
प्रश्न 3: पैरोल (Parole) किसे कहते हैं?
उत्तर: पैरोल पर उन अपराधियों को छोड़ा जाता है जिन्हें लम्बी अवधि की सजा मिली हुई होती है तथा वह कुछ सजा को काट चुके होते हैं।
Comments
Post a Comment